One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Community posts

*प्रति,* *श्रीमान डॉ मोहन यादव जी,* *मुख्यमंत्री,* *मध्य प्रदेश शासन भोपाल* विषय :- *एसआईटी गठन ए…

·Community posts

*प्रति,* *श्रीमान डॉ मोहन यादव जी,* *मुख्यमंत्री,* *मध्य प्रदेश शासन भोपाल* विषय :- *एसआईटी गठन एवं उसकी रिपोर्ट में देरी बाबत* :- मान्यवर, पुलिस थाना मिसरोद द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण झूठी रिपोर्ट के जांच के संबंध में आपने एसआईटी सीट गठन किया,जिसका मैं स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे युवाओं को लाभ मिलेगा। एसआईटी अधिकारी द्वारा आज दूरभाष पर हमारे युवाओं को यह बताया गया है कि जांच में अभी चार दिन और लगेँगे तथा 11 मार्च 26 को वल्लभ भवन मंत्रालय स्थित उपवन में हम सभी हिन्दू आपसे न्याय की गुहार लगाने आ रहे थे जिसकी अनुमति सक्षम अधिकारी से मांगी थी,जिसे निरस्त कर दी है की जानकारी दी गई। - *मेरा आपसे आग्रह है झूठी रिपोर्ट से हमारे पांच निर्दोष युवाओं को जेल में बंद होना पड़ा है, इसलिए पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट को आज ही रोका जाकर हमारे निर्दोष युवाओं को जेल से बाहर किया जाए।* - *झूठी रिपोर्ट के कारण हमारे 17 युवा समाजजन जो न्याय के लिए घर से बाहर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं इसलिए आप प्रशासन को यह निर्देश दें कि हमारे युवाओं को वो गिरफ्तार नहीं करेंगे और उनके परिवार जनों को परेशान नहीं करेंगे।* माननीय मुख्यमंत्री जी - *थाना प्रभारी मिसरोद ने पूरी तरह से झूठा कैसे लगाया है उस थाना प्रभारी और मामले से संबंधित पुलिस अधिकारी के मिसरोद थाने में रहने से एसआइटी की जांच प्रभावित होगी इस कारण आज ही थाना प्रभारी मिसरोद और उस मामले से जुड़े हुए पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाकर अन्य थाने या पुलिस मुख्यालय में अटैच किया जाए ।* माननीय मुख्यमंत्री जी - *हमारे युवा साथी विनय पाटीदार के साथ गंभीर घटना हुई है जिनके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट भी की गई है एसआइटी की जांच से पहले उस रिपोर्ट पर भी एफआईआर दर्ज करवाई जाए और दोनों ही रिपोर्ट को एसआइटी की जांच के सम्मिलित किया जाए।* - *यदि इस मामले में निर्दोष युवाओं जेल से बाहर नहीं आते हैं तो एसआइटी की जांच मात्र प्रशासनिक प्रक्रिया होगी, और इससे हमारे युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, जबकि गंभीर अपराध के अपराधी राम रहीम जैसे जेल से बाहर आ सकते हैं तो हमारे युवा जेल से बाहर क्यों नहीं आ सकते हैं ।* माननीय मुख्यमंत्री जी, - *एसआइटी अधिकारी की बात मानकर हमारे युवाओं द्वारा 11 मार्च 26 को आपसे मिलने का कार्यक्रम स्थगित किया गया है परन्तु यदि 12 मार्च 26 तक एसआइटी जाँच रिपोर्ट आकर हमारे युवा जेल से बाहर नही आते है तो 13 मार्च 26 को हम सभी आपसे न्याय मांगने वल्लभ भवन मंत्रालय उपवन जरूर आएंगे, अब हम कोई अनुमति नही मांगेंगे, मेरे इस पत्र को सम्बंधित अधिकारी सूचनार्थ ही समझे।* - *क्योकि साध्वी व उनके पक्ष द्वारा जिस प्रकार पाटीदार समाज को जेहादी, असामाजिक तत्व, DNA टेस्ट कराकर हिन्दू सिद्ध करने को कहा गया है,पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट में तालिबानी हरकत बोला गया है, न सिर्फ मिसरोद, भोपाल बल्कि सम्पूर्ण म प्र का पाटीदार समाज, पिछड़ा वर्ग समाज उद्वेलित व आक्रोशित है।* *अतः समय रहते आप इस मामले में मेरे द्वारा की गई माँगो को मान्य करें और निर्देश जारी करे यही आपकीं पाटीदार समाज व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज पर महान कृपा होगी।* भवदीय महेंद्र नारायण पाटीदार संरक्षक म प्र पाटीदार समाज संगठन मिसरोद, भोपाल 9826750053 प्रति मुख्य सचिव(म प्र शासन) गृह सचिव(म प्र शासन) DGP (म प्र शासन) 10/03/2026 मिसरोद, भोपाल
♥ Sign in to like

Community conversation

2 likes · Latest comments

Be the first to join the conversation.

Sign in to comment ↗
✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗