One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Stories & insights

Problems of Late Marriage

·Stories & insights

Problems of Late Marriage

कई महिलाएं ऐसी हैं जो अधिक उम्र होने पर शादी करती हैं. कहा जाता है कि ज्यादा उम्र में शादी करने के कुछ नुकसान हो सकते हैं इसलिए सभी को सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए. हम आपको कुछ ऐसी दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सामना महिलाओं को अधिक उम्र में शादी करने पर करना पड़ सकता है.

समय के साथ-साथ ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो अब बदलने लगी है. भारत में अगर लड़कियों की शादी की ही बात करें तो पहले के समय में बेहद कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है. आजकल के समय में पढ़ाई, नौकरी और करियर के चलते लड़कियां भी देर से ही शादी करना पसंद करती हैं. अधिक उम्र में शादी की वजह से कई बार महिलाओं को कुछ दिक्कतों का सामना उठाना पड़ सकता है. आज हम आपको उन्हीं दिक्कतों के बारे में बता रहे हैं.

1. पार्टनर के साथ एडजस्ट करना होता है मुश्किल

महिलाओं की कम उम्र में शादी करने का एक फायदा यह होता है कि जब वे छोटी होती हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बैठाना आसान हो जाता है. लेकिन जब आप लंबे समय तक सिंगल और इंडिपेंडेंट रहती हैं. फिर अधिक उम्र में शादी करने के बाद पति की पसंद-नापसंद और जरूरतों के साथ तालमेल बैठाना कुछ मुश्किल हो जाता है. ऐसा ना कर पाने से रिलेशनशिप में मनमुटाव होने लगते हैं.

2. चीजों को एक्सप्लोर करने का मन नहीं रहता

कम उम्र में लड़कियों के कई तरह के शौक होते हैं. जैसे -जैसे उम्र बढ़ने लगती है तो उत्साह में कमी आने लगती है, जिससे एक उम्र आने पर महिलाओं का फोकस घूमने-फिरने या चीजों को एक्सप्लोर करने पर नहीं बल्कि जिम्मेदारियों पर अधिक रहता है. जब कि चीजों को एक्सप्लोर करने और घूमने-फिरने से मन सही रहता है.

3. प्रेग्नेंसी में कठिनाई

महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है. एक रिसर्च में कहा गया है कि उम्र ज्यादा बढ़ने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को गर्भधारण करने में अधिक समय लगता है और गर्भपात एवं प्रसव में मुश्किलें पैदा होती हैं. अधिक उम्र के माता-पिता से पैदा हुए बच्चों में डाउन सिंड्रोम (मेंटल और फिजिकल डिसऑर्डर) और अन्य शारीरिक समस्याओं का जोखिम भी अधिक रहता है. 

4. पार्टनर चुनने के विकल्प होते हैं कम
महिलाएं हो या पुरुष, उम्र बढ़ने के साथ ही पार्टनर चुनने के विकल्प भी कम होते जाते हैं. समय पर शादी ना करने के कारण कई बार घरवालों के दबाव में आकर लड़कियां बिना सोचे-समझे ही शादी कर लेती हैं, जिससे बाद में उन्हें पति के साथ एडजस्ट करने में काफी समस्याएं होती हैं. क्योंकि कई मामलों में आपसी सहमति नहीं बन पाती और दोनों की सोच किसी भी चीज को लेकर अलग-अलग हो सकती है, जिससे मनमुटाव होने लगता है.

5. फिजिकल इंटीमेसी की कमी
देर से शादी करने पर कपल्स की सेक्स लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. यंग कप्लस में भरपूर जोश होता है और उम्र कम होने के चलते शुरुआत में उनके ऊपर बच्चे को लेकर कोई प्रेशर नहीं डाला जाता. लेकिन ज्यादा उम्र होने पर शादी करने वाले लोगों के ऊपर बच्चे पैदा करने के लिए प्रेशर डाला जाता है, जिससे वह अपनी लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाते.

✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗